Sep 01, 2026 10:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Vodafone Idea ने अपनी नई ब्रैंड पहचान के तहत नया लोगो लॉन्च किया है और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने नया कैंपेन ‘Vi बदल रहा है.. तैयार रहिए’ शुरू किया है।
Vi ने अब अपना लोगो और ब्रैंड एंबेसडर दोनों बदल दिए हैं।
Vodafone Idea यानी Vi ने अपने ब्रैंड की पहचान में बड़ा बदलाव किया है। टेलीकॉम कंपनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपना नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने नया लोगो और नई ब्रैंड कैंपेन भी लॉन्च की है। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव Vi की नई सोच और बदलते हुए डिजिटल भविष्य को दर्शाता है।
Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, Vi ने अपनी नई पहचान के साथ 'Vi बदल रहा है.. तैयार रहिए' कैंपेन पेश की है। इस कैंपेन के जरिए कंपनी ग्राहकों को अपने बदलाव और आने वाले नए अनुभवों का संकेत दे रही है। नए लोगो और विजुअल पहचान को पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और डायनामिक बनाया गया है।
पूरे बदलाव में शाहरुख खान की एंट्री को सबसे बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल शाहरुख खान अब Vi के ब्रैंड कैंपेन में कंपनी का चेहरा बने हुए नजर आएंगे। उनकी देशभर में लोकप्रियता और मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा Vi को अपनी ब्रैंड रीच बढ़ाने में मिल सकता है।
टेलिकॉम मार्केट में तेज हुआ कॉम्पिटीशन
Vodafone Idea के लिए यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय टेलीकॉम बाजार में कॉम्पिटीशन काफी तेज है। Reliance Jio और Bharti Airtel के बीच मुकाबले में Vi लगातार अपनी पोजीशन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कंपनी का नया ब्रैंड कैंपेन ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की स्ट्रेटजी का हिस्सा माना जा सकता है।
कंपनी के लिए हाल के महीनों में कंज्यूमर बेस से जुड़े आंकड़े भी कुछ पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। Business Standard के मुताबिक, जुलाई में Vi ने 2,40,114 मोबाइल कस्टमर जोड़े, जो करीब दो साल में कंपनी का सबसे बड़ा मंथली कस्टमर ग्रोथ था। यह लगातार छठा महीना भी रहा जब कंपनी ने कस्टमर्स में बढ़त दर्ज की।
फिलहाल ब्रैंडिंग से जुड़ा है नया बदलाव
हालांकि, नया लोगो और ब्रांड एंबेसडर बदलने से ग्राहकों की मौजूदा मोबाइल सेवाओं में तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा। ग्राहकों के मौजूदा नंबर, प्लान और कनेक्टिविटी सर्विसेज पहले की तरह जारी रहेंगी। फिलहाल यह बदलाव मुख्य रूप से कंपनी की ब्रैंडिंग और मार्केटिंग स्ट्रेटजी से जुड़ा है।
बता दें, Vi का यह कदम केवल लोगो बदलने तक सीमित नहीं है। कंपनी खुद को एक ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-सेंट्रिक ब्रैंड के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है। नई ब्रैंड पहचान के साथ कंपनी अपने डिजिटल अनुभव, कनेक्टिविटी और भविष्य की टेक्नोलॉजी सेवाओं पर भी ज्यादा जोर देने का संकेत दे रही है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ेंSee Less