गंभीर-अगरकर के बॉस बनेंगे VVS लक्ष्मण! पहली बार भारतीय क्रिकेट में मिल रही नई जिम्मेदारी

वीवीएस लक्ष्मण को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही हैImage Credit source: PTI

भारतीय क्रिकेट में आने वाले दिनों में एक बड़ा बदलाव दिखने की संभावना है. कई सालों से बोर्ड में क्रिकेट से जुड़े बड़े फैसलों की जिम्मेदारी अध्यक्ष और सचिव जैसे पदाधिकारी उठा रहे थे. मगर अब ये बदलने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही एक नई पोस्ट शुरू करने जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को संभाल सकते हैं. ये पोस्ट है- क्रिकेट निदेशक यानि डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट.

क्या होगा लक्ष्मण का रोल?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI पहली बार बोर्ड में डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट (DoC) का रोल शुरू कर रहा है और सबसे पहला डाइरेक्टर लक्ष्मण को बनाया जा सकता है. इस रोल में लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम (मेंस और विमेंस) के लिए क्रिकेट से जुड़े फैसले लेंगे. इसमें सभी तरह की नियुक्तियों से लेकर प्रदर्शन का आकलन, विश्लेषण और योजनाएं शामिल हैं. साथ ही इसमें इंडिया-ए टीम से लेकर अंडर-19 क्रिकेट टीम को भी शामिल किया जाएगा. अभी तक इसको लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में इस पर मुहर लग सकती है.

ऐसा होने पर लक्ष्मण BCCI पदाधिकारियों के बाद बोर्ड में सबसे अहम शख्स बन जाएंगे क्योंकि टीम के हेड कोच से लेकर सेलेक्शन कमेटी भी सीधे डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट के अधीन होंगे. यानि लक्ष्मण मौजूदा स्थिति में मेंस हेड कोच गौतम गंभीर, विमेंस हेड कोच अमोल मजूमदार, मेंस चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और विमेंस चीफ सेलेक्टर अमिता शर्मा के बॉस होंगे. आने वाले वक्त में भी लक्ष्मण या अगला DoC ही हेड कोच और सेलेक्टर्स की नियुक्ति करेगा.

CoE में बने रहेंगे लक्ष्मण

लक्ष्मण फिलहाल बेंगलुरु में सेंटर ऑफ क्रिकेट (CoE) के मुखिया के रूप में काम कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल 2 साल बढ़ाया जा सकता है. वो इस दौरान डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट के अलावा CoE के प्रमुख की भूमिका भी निभाएंगे. इस दोहरी भूमिका से लक्ष्मण नए खिलाड़ियों के विकास के साथ ही मौजूदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी समान रूप से नजर रखते हुए समीक्षा कर सकेंगे. साथ ही कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन का भी विश्लेषण करते हुए उनके कार्यकाल से जुड़े फैसले ले सकेंगे.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button