Updated: Sun, 27 Sep 2026 04:27 PM (IST)
मंत्री परवेश वर्मा (Photo: X)
Watch Video: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक शख्स द्वारा घटना का वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया. देखें क्या हुआ उसके बाद.
Watch Video: सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि प्रवेश वर्मा एक युवक को वीडियो बनाने से रोकते हैं. वह बाएं हाथ से युवक का मोबाइल नीचे कर देते हैं. इसके बाद दाएं हाथ से युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारते नजर आते हैं. घटना सड़क के निरीक्षण के दौरान की बताई जा रही है. वीडियो में इसके बाद वह युवक नेता से उलझता और हाथापाई करता नजर आता है. इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड दोनों के बीच आ जाता है और उन्हें अलग करता है. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी पूरी घटना को देखती नजर आती है.
ये भी पढ़ें: Parvesh Verma Net Worth: एक अरब से बस इतनी कम है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की संपत्ति, जानें नेट वर्थ
यह घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर की बताई जा रही है. सामने आए वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है, “ओए, मार कैसे रहा है?” वीडियो में एक अन्य व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है. वह कहता है कि युवक को थप्पड़ मारा गया है. वह आगे कहता है कि वीडियो बनाते समय ही युवक को थप्पड़ मारा गया. हालांकि, वीडियो में यह व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स यूजर Jarnail Singh @JarnailSinghAAP ने वीडियो शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के PWD मंत्री सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. पोस्ट में आरोप लगाया गया कि निरीक्षण के दौरान कथित गड़बड़ियां सामने आने पर मंत्री ने वीडियो बना रहे उनके साथी के साथ बदसलूकी की.
ये भी पढ़ें: Parvesh Verma Education: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली के नए डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा?
प्रवेश वर्मा पर युवक का आरोप- मोबाइल छीना, गला पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी
पीड़ित साहेब सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क का निरीक्षण करने के दौरान वह वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान प्रवेश वर्मा ने उनका मोबाइल छीन लिया और उन पर हाथ उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने उनका हाथ और गला पकड़कर उन्हें वहां से खींच लिया. साहेब सिंह के मुताबिक, मौके पर तीन-चार बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, हाथ उठाया और जान से मारने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Tags
