Lucknow Double Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में आज 20 अगस्त गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। SBI में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत मानस बाजपेई ने बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन सीमा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वारदात के बाद WhatsApp पर डाला स्टेटस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/20/whatsapp-image-2026-08-20-16-30-11.jpeg)
वारदात के बाद मानस ने अपने WhatsApp पर स्टेटस लगाया। इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात लिखी। इसके साथ ही स्टेटस में उसने अपनी बहन और खुद को खत्म करने की बात भी कही। साथ ही दिव्या की बहन प्रज्ञा और भारत नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्हें इस मामले की जानकारी थी। पुलिस इस स्टेटस में किए गए दावों की भी जांच कर रही है।
बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली
जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली थीं और गुरुवार को अपनी ड्यूटी के लिए बैंक पहुंची थीं। इसी दौरान मानस बैंक के बाहर पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मानस वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घर में उसने अपनी बहन सीमा को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
पत्नी से लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानस और दिव्या के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे और मामला फैमिली कोर्ट में भी लंबित था। पुलिस इसी विवाद को वारदात की एक अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर अभी जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 20 August: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद
WhatsApp स्टेटस देखकर पड़ोसी को हुआ शक
मानस का WhatsApp स्टेटस देखने के बाद पड़ोसी अंकुर को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने मानस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठा। इसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, अंदर मानस और उसकी बहन सीमा मृत अवस्था में मिले। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घर में टीवी चल रही थी और उस पर हनुमान चालीसा बज रही थी।
ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 21 August 2026: धनु के लिए परेशानी भरा हो सकता है दिन, मकर को सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
मानसिक स्थिति की भी हो रही जांच
पड़ोसी अंकुर ने दावा किया कि मानस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका कई वर्षों से इलाज भी चल रहा था। पुलिस अब उसकी मानसिक स्थिति, पत्नी के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद और इस पूरी घटना के बीच संबंध की जांच कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और परिवार में उसकी बीमार बहन सीमा ही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पत्नी की हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या फिर किसी विवाद के बाद अचानक इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मोबाइल स्टेटस और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
ये भी पढ़ें:लखनऊ में डबल मर्डर के बाद सुसाइड से सनसनी: बैंक के बाहर पत्नी की हत्या कर बहन को भी मारी गोली, फिर पति ने किया सुसाइड