Women's Asia Cup: इस बार भी ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? फाइनल को लेकर किया ये फैसला

मोहसिन नकवी महिला एशिया कप का फाइनल अटेंड करेंगेImage Credit source: Getty Images

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में विमेंस एशिया कप 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीम हिस्सा ले रही हैं. टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट की ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही सेमीफाइनल राउंड शुरू हो जाएंगे. टीम इंडिया ने उम्मीदों के मुताबिक, बिना किसी परेशानी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और फाइनल में पहुंचने की भी संभावना है. मगर फाइनल तक बात पहुंचने से पहले ही PCB के बॉस मोहसिन नकवी को लेकर आई खबर ने सवाल खड़े कर दिया है- क्या फिर से फाइनल में बवा

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 13 सितंबर को विमेंस एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फाइनल के लिए मोहसिन नकवी भी पहुंचेंगे. पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ ही मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी प्रमुख हैं. ऐसे में उनके पहुंचने की खबर से ज्यादा हैरानी किसी को भी नहीं होगी.

फिर से ट्रॉफी देने पर अड़े नकवी

मगर हैरानी इस बात की है कि पिछले साल के बवाल के बाद भी नकवी फिर से ट्रॉफी देने की जिद पर अड़े हैं. पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो सुपर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोहसिन नकवी इस फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे और चीफ गेस्ट होंगे. इतना ही नहीं, नकवी ही इस बार भी विजेता टीम को ट्रॉफी देने पहुंचेंगे. ऐसे में एक बार फिर विवाद होने की आशंका नजर आ रही है. अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है और खिताब जीतती है तो क्या वो नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करेगी? अब यही एक सवाल हर किसी की जुबान पर है.

भारत की जीत के बाद हुआ था विवाद

2025 में मेंस एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. मगर तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी और विनर्स मेडल लेने से इनकार कर दिया था. इसको लेकर भारी बवाल हुआ था. नकवी भी ट्रॉफी देने की अपनी जिद पर अड़े थे और फिर चुपचाप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. उन्होंने वो ट्रॉफी अपने होटल में रखी और उसके बाद से ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के दफ्तर में है. यानि भारतीय टीम को अभी तक विजेता ट्रॉफी नहीं मिली है और यही नजरें इस पर हैं कि क्या फिर ये स्थिति बनेगी.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button