Womens Asia Cup 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम किसके साथ महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. इसका फैसला पूरी तरह से आज हो जाएगा.

Womens Asia Cup 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम किसके साथ महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. इसका फैसला पूरी तरह से आज हो जाएगा.

author-image

New Update

Womens Asia Cup 2026

Womens Asia Cup 2026 Photograph: (x/AsianCricketCouncil)

Womens Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 का रोमांच अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. आज टूर्नामेंट के लीग स्टेज का आखिरी मैच बाकी है. इसके बाद महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. अब तक सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने जगह बना ली है. अब इन तीन टीमों के अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी. इसका फैसला आज होगा. आज हमें पता चल जाएगा कि, महिला एशिया कप 2026 की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन सी होने वाली हैं. इसके साथ ही आज ही फैसला हो जाएगा कि, भारत की सेमीफाइनल में टक्कर किस टीम से होगी. 

आज होगा चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला

महिला एशिया कप 2026 में आज यानी 8 सितंबर को टूर्नामेंट का 12वां मैच दुबई के दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये लीग स्टेज का आखिरी मैच है और ये दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का भी आखिरी मौका है. इस मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और यूएई महिला क्रिकेट टीम की टक्कर होने वाली है. मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वो महिला एशिया कप 2026 की चौथी फाइनलिस्ट टीम भी बन जाएगी. 

The Tigresses are ready for another battle! 🇧🇩🏏

Bangladesh Women 🆚 UAE Women

DP World Women’s Asia Cup 2026

Time to roar again, Tigresses! 🐯🔥 pic.twitter.com/8DuIfPk9mI

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 7, 2026

कैसी रही किस सेमीफाइनलिस्ट टीम की स्थिति

भारतीय टीम ने ग्रुप ए में 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर टॉप पर अपना लीग स्टेज खत्म किया है. टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम थी. वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका टीम ने 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अपने ग्रुप में टॉप किया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. पाकिस्तान में ग्रुप ए से दूसरे नंबर पर रही है. उसे 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार मिली. वो 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बने. अब बांग्लादेश और यूईए के पास आज मौका होगा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026

किसके साथ होगा भारत का सेमीफाइनल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए में टॉप पर रहने की वजह से सेमीफाइनल-1 खेलेगी. जो 10 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया का सामना ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा. जो बांग्लादेश या फिर यूएई हो सकती है. बांग्लादेश की टीम यूएई के सामने काफी मजबूत टीम मानी जा रही है. ऐसे में क्रिकेट जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि, यूएई को आज हराकर बांग्लादेश सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. अगर ऐसा होता है तो, भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा. 

Ritu Moni on fire! 🔥🔥 The all-rounder is turning up the heat for the Tigresses! 🇧🇩🏏#Bangladesh#Tigresses#WomensAsiaCup#Cricketpic.twitter.com/9ZmSduqIUF

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 6, 2026

सेमीफाइनल-2 की स्थिति पहले ही हो चुकी है साफ

सेमीफाइनल 2 में ग्रुप बी की टॉपर श्रीलंका और ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम पाकिस्तान पहुंची हैं. ऐसे में सेमीफाइनल-2 श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को माना जा रहा है. पाकिस्तान का पिछला प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा है.

ये भी पढ़ें :भारत के बाद अब ग्रुप-A से पाकिस्तान ने भी किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, जानिए नॉकआउट में किससे होगा सामना?