वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हैं 110cc के ये दमदार और कम वजनी स्कूटर. TVS, Honda और Hero के मॉडल्स में पाएं 60 किमी तक का माइलेज और बजट फ्रेंडली कीमत.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 24 Aug 2026 04:58 PM (IST)
भारत में अब पुरुष ही नहीं बल्कि महिला भी वर्किंग हो गई हैं. जिसके चलते अब महिलाएं भी गाड़ी और बाइक के साथ स्कूटर चलाने लगी हैं. जबकि ऑफिस की भागदौड़, ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की किल्लत से बचने के लिए एक सही स्कूटर चुनना बहुत काम आता है. अगर कोई वर्किंग महिला अपने लिए एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रही हैं जो चलाने में हल्का, दिखने में स्टाइलिश और पॉकेट पर भारी न पड़े, तो बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शंस मौजूद हैं. चलिए डालतें हैं सभी पर एक नजर.
1/8

बता दें कि, टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 इस लिस्ट का सबसे किफायती और हल्का विकल्प है. जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 68 हजार रुपये से शुरू होती है. इसका वजन बेहद कम है जिससे भारी ट्रैफिक में या पतली गलियों में भी इसे संभालना काफी आसान रहता है. इसका 110 सीसी इंजन शहर के रास्तों पर बढ़िया परफॉर्मेंस देता है और इसका माइलेज भी आपकी जेब का पूरा ध्यान रखता है.
2/8

इसके अलावा हीरो प्लेजर प्लस उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जो थोड़ा बोल्ड और क्लासी लुक पसंद करती हैं. इसमें मिलने वाला एक्सटेक वेरिएंट स्मार्ट फीचर्स से लैस है जिसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल-एसएमएस अलर्ट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसका कॉम्पैक्ट साइज और आरामदायक सीटिंग पोजिशन लंबी राइड्स के दौरान भी राइडर को बिल्कुल थकावट महसूस नहीं होने देती.
3/8

वहीं, मार्केट में एक्टिवा 6जी भारत का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय स्कूटर माना जाता है. जो वर्किंग क्लास महिलाओं की पहली पसंद है. इसका रिफाइंड इंजन, मेटल बॉडी और साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी इसे बेहद टिकाऊ बनाते हैं. भले ही इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो लेकिन इसका मेंटेनेंस काफी कम है और रीसेल वैल्यू भी शानदार मिलती है. जिससे यह एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बन जाता है.
4/8

बता दें कि, टीवीएस जुपिटर भी डेली चलने के इस्तेमाल के लिए एक बहुत ही शानदार स्कूटर साबित होता है. इसमें मिलने वाला बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस ऑफिस बैग, टिफिन और शॉपिंग का सामान आसानी से रखने में मदद करता है. इसके 12-इंच के बड़े पहिए और बेहतरीन सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी आपको एक स्मूथ और सेफ राइडिंग एक्सपीरियंस देते हैं.
5/8

हमेशा आपको यह ध्यान देना होगा कि, स्कूटर चुनते समय सिर्फ लुक्स ही नहीं बल्कि उसके सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है. आजकल ज्यादातर 110 सीसी स्कूटर्स में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी फिसलने का डर नहीं रहता. इसके अलावा ट्यूबलेस टायर्स होने से बीच रास्ते में पंक्चर होने की झंझट से भी काफी हद तक राहत मिल जाती है.
6/8

आपको बता दें कि, वर्किंग वूमेन के लिए माइलेज और मेंटेनेंस कॉस्ट सबसे बड़े फैक्टर्स होते हैं. 110 सीसी सेगमेंट के ये सभी स्कूटर्स आसानी से 45 से 55 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज निकाल देते हैं. इससे आपका पेट्रोल का बजट कंट्रोल में रहता है और स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होने के कारण इनकी सर्विसिंग में भी ज्यादा खर्च नहीं आता.
7/8

अब बात करें अगर कीमत की तो 68 हजार रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस से लेकर 85 हजार रुपये तक में आपको ये सभी टॉप मॉडल्स मिल जाएंगे. कई कंपनियां आसान फाइनेंस और कम डाउन पेमेंट के ऑप्शंस भी देती हैं. आप अपनी मंथली सैलरी और बजट के हिसाब से ईएमआई प्लान चुनकर बिना किसी आर्थिक दबाव के अपना पसंदीदा स्कूटर घर ला सकती हैं.
8/8

कुल मिलाकर देखें तो कोई भी स्कूटर फाइनल करने से पहले अपनी सुविधा के हिसाब से उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें. अपनी हाइट, सीट कम्फर्ट और फुटबोर्ड स्पेस को अच्छी तरह चेक कर लें ताकि ऑफिस आते-जाते वक्त कोई परेशानी न हो. जो स्कूटर आपकी पर्सनालिटी और डेली यूज में पूरी तरह फिट बैठे, उसी को बुक करें और अपनी राइड एंजॉय करें.
Published at : 24 Aug 2026 04:58 PM (IST)