Aug 16, 2026 11:25 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

WTC Updated Points Table: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में बुरी तरह शिकस्त दी। बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में तीसरी जीत हासिल की जबकि ऑस्ट्रेलिया को दूसरी हार मिली।

WTC Points Table After AUS vs BAN 1st Test

दूसरी पारी में आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन

बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक हार थमाई। बांग्लादेश ने रविवार को डार्विन के मैदान पर पहले टेस्ट में 9 विकेट से विजयी परचम फहराया। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरमजीं पर पहली टेस्ट जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने 57 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 का हिस्सा है। बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में अब तक पांच टेस्ट खेले हैं और तीन बार जीता का स्वाद चखा। बांग्लादेश ने एक हार झेली और एक मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बावजूद बांग्लादेश टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर बरकरार है। हालांकि, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर खतरा

बांग्लादेश से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 87.50 से घटकर 77.78 हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 9 टेस्ट में से सात जीते और दो गंवाए हैं। पिछले चक्र की विजेता टीम साउथ अफ्रीका (75.00) दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट में से तीन जीते और एक में हार का सामना किया। न्यूजीलैंड (72.22) तीसरे नंबर पर है। वहीं, भारत पांचवें नंबर पर मौजूद है। भारत ने 9 टेस्ट में से चार जीते और चार गंवाए। उसका एक मैच ड्रॉ पर छूटा। भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है। भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल के मैदान पर जारी है। श्रीलंका (41.67) तालिका में छठे पायदान पर हैं। श्रीलंका ने चार टेस्ट मैचों से एक जीता है। उसे एक टेस्ट में हार मिली और दो ड्रॉ रहे।

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78
2साउथ अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश53112866.67
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41121641.67
7इंग्लैंड134813824.36
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122803020.83

कैसा रहा AUS vs BAN डार्विन टेस्ट?

बांग्लादेश ने डार्विन में मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया का बेड़ा गर्क किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रन पर सिमटी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपनी दूसरी पारी में 161/4 के स्कोर से शुरू की और 123 रन जोड़कर छह विकेट खो दिए। कैमरन ग्रीन ने मुश्किल वक्त में 201 गेंदों में 101 रनों शानदार पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्का मारा। ऑलराउंडर मेहदीन हसन मिराज ने पंजा खोला। उन्होंने 66 रन देकर पांच विकेट लिए। मिराज के बल्ले से 65 रन भी निकले। बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 228 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की थी, जिससे मेजबान टीम पर काफी दबाव बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन जुटाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बटोरे। तंजीद हसन तमीम (101) ने शतक लगाया। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज हसन महमूद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लेने लिए। हसन ने पहली पारी में छह विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें