X (Twitter) ने Android ऐप का बड़ा अपडेट जारी किया है। नए डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस, तेज स्क्रॉलिंग, X Chat बटन और कई नए फीचर्स के साथ ऐप पहले से ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद हो गया है।

X Android App Update

X Android App Update: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, बदला ऐप का डिजाइन; परफॉर्मेंस भी हुई बेहतर।

  • Published: 21 Jul 2026, 04:48 PM IST
  • Last Updated: 21 Jul 2026, 04:48 PM IST

एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपने ऐप का बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, नए X for Android ऐप को पूरी तरह से नए सिरे से तैयार किया गया है। इस अपडेट के साथ ऐप का डिजाइन बदला गया है और इसकी स्पीड, स्क्रॉलिंग, लोडिंग तथा नोटिफिकेशन सिस्टम को पहले से बेहतर बनाया गया है। यह नया अपडेट अब Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया गया ऐप
X के Head of Product निकिता बीयर (Nikita Bier) ने जानकारी दी कि एंड्रॉयड ऐप का डेवलपमेंट पूरा हो चुका है। उनके अनुसार, ऐप को "Scratch" से बनाया गया है, जिससे भविष्य में नए फीचर्स को पहले की तुलना में कहीं तेजी से रोलआउट किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि नया ऐप पहले के मुकाबले तेज, स्मूद और अधिक भरोसेमंद है।

क्या-क्या बदला नए अपडेट में?
नए अपडेट के साथ X ऐप में कई डिजाइन और यूजर इंटरफेस से जुड़े बदलाव किए गए हैं।

  • ऐप में अब iOS जैसा Bottom Navigation Dock मिलेगा।
  • नीचे दाईं ओर X Chat के लिए अलग बटन दिया गया है।
  • स्क्रॉलिंग और कंटेंट लोडिंग पहले से ज्यादा तेज होगी।
  • नोटिफिकेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है।
  • ऐप की ओवरऑल स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है।

नए ऐप में यूजर्स अपनी रुचि के अनुसार Football, Stocks & Economy, Politics, Sports समेत कई टॉपिक चुनकर उन्हें सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो पहले की तरह For You और Following टाइमलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जल्द आएंगे और नए फीचर्स
कंपनी ने बताया कि अभी भी ऐप में कुछ सुधार किए जाने बाकी हैं। यूजर्स से फीडबैक और बग रिपोर्ट भेजने की अपील की गई है। आने वाले समय में ऐप में ये फीचर्स भी जोड़े जाएंगे—

  • Video फीचर
  • Video Editor
  • Spaces होस्ट करने की सुविधा

पुराने एंड्रॉयड डिवाइस पर बेहतर परफॉर्मेंस
फिलहाल ऐप में Cashtags और Custom Timelines जैसे कई फीचर्स पहले से उपलब्ध हैं। निकिता बीयर ने बताया कि एंड्रॉयड ऐप को नए सिरे से तैयार करने में एक साल से ज्यादा का समय लगा। कंपनी ने अगस्त 2025 में पहली बार इस नए Android ऐप पर काम शुरू होने की जानकारी दी थी।