Toxic New Song Madhosh: ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. रॉकिंग स्टार यश और तारा सुतारिया की फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को मदहोश कर दिया है. जहां ‘तबाही’ में एक गहरा और इंटेंस इमोशनल रिश्ता देखने को मिला था, वहीं ‘मदहोश’ दर्शकों को ‘टॉक्सिक’ की दुनिया की एक बिल्कुल अलग झलक दिखाता है. गाने में यश के किरदार के नए रंग सामने आए हैं, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
तारीफों से भर गया सोशल मीडिया
गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया तारीफों से भर गया है. फैंस को खास तौर पर यश के सटल एक्सप्रेशंस, तारा सुतारिया के साथ उनकी सहज केमिस्ट्री और फिल्म का जबरदस्त सिनेमैटिक स्केल बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अपनी एक्साइटमेंट कुछ इस तरह जाहिर की है.
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- “प्रोडक्शन डिजाइन से लेकर कैमरा वर्क तक, सब कुछ टॉप क्लास है. पहले #Tabaahi और अब #Madhosh ने साबित कर दिया है कि #Toxic बड़े पर्दे के लिए बनी है. फिल्म का मूड और माहौल एक अलग ही लेवल का है." वहीं एक एक यूजर ने लिखा- “यश और तारा सुतारिया की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बिल्कुल इलेक्ट्रिक है! ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।”
The on-screen chemistry between Yash and Tara Sutaria is absolutely electric! 'Toxic' is going to break all box office records. 🔥💥 #Toxic#Yash#TaraSutaria#ToxicTheMovie"
— Sanjiv@ (@Shreyanshdeori) July 21, 2026
एक ने लिखा- “राया और गंगा स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. दोनों का हर फ्रेम करिश्मे, इंटेंसिटी और जबरदस्त स्वैग से भरा हुआ है. नजरें हटाना मुश्किल है.”
Raya & Ganga are the perfect blend of style, attitude, and undeniable screen presence. Every frame featuring them is packed with charisma, intensity, and effortless swag, making it impossible to look away. ❤️🔥🔥#Yash#Nayanthara#Toxicpic.twitter.com/mVWpEdrDwJ
— Premalatha_M (@MPremalatha4u) July 21, 2026
एक और फैन ने लिखा, “#Toxic शायद हाल की उन चुनिंदा बिग बजट फिल्मों में से एक है, जिसका बजट सच में स्क्रीन पर नजर आ रहा है... विजुअल्स कमाल के हैं।”
#Toxic might be the only recent big budget movie that actually looks like its budget is on the screen... Insane visuals
— Bakuto🇪🇸🇪🇸🇪🇸 (@R3ki__) July 21, 2026
‘मदहोश’ ने फिल्म के किरदारों और उनके रिश्तों को लेकर भी सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. एक यूजर ने लिखा, “तारा बहुत क्यूट लगीं, लेकिन यश और कियारा का ऑरा ही एक अलग लेवल का है.” वहीं एक अन्य फैन ने कहा, “तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और नयनतारा सभी एक साथ हैं, लेकिन यश का स्वैग फिर भी सबसे अलग है.”
Tara was cute, but Yash × Kiara is whole another level of aura 🔥✨"#yash#Toxic#ToxicOnAugust26@TheNameIsYash boss🔥🔥 pic.twitter.com/Z9ODor4Jki
— 𝐉𝐚𝐲𝐚𝐧𝐭𝐡 𝐤𝐬𝐡𝐚𝐭𝐫𝐢𝐲𝐚 (@jayanthAgnivam2) July 21, 2026
Tara Sutaria, Kiara Advani, and Nayanthara are all together, but Yash still hits different pic.twitter.com/8xCH9DOnhJ
— Arya. (@AryaStick) July 21, 2026
‘मदहोश’ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. जहां ‘तबाही’ ने दर्शकों को फिल्म की पैशनेट और इंटेंस इमोशनल दुनिया से रूबरू कराया था, वहीं ‘मदहोश’ कहानी को एक नया आयाम देता है और एक और दिलचस्प रिश्ते की ओर इशारा करता है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास की बनाई इस लेयर्ड दुनिया की हर नई झलक सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ रही है और साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘टॉक्सिक’ से उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले और केवीएन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को रॉकिंग स्टार यश ने लिखा और प्रोड्यूस किया है, साथ ही वह फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: 'तुम्हारी मां मर्दों संग होटल में जाती थी...' पति ने बेटे के सामने कही घटिया बात, छलका PAK हसीना का दर्द