Zila Panchayat CEO Transfer List 2026: बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार बड़ा प्रशासनिक ने फेरबदल करते हुए 10 भाप्रसे अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में बिजली वितरण कंपनियों, जिला पंचायतों और कई प्रमुख सरकारी विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादले के बाद वैषाली एमएल को एमएसआईएल का प्रबंध निदेशक और हेमंत एन को हेस्कॉम का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वैषाली एमएल को एमएसआईएल की जिम्मेदारी

2013 बैच की IAS अधिकारी वैषाली एमएल को HESCOM के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर मैसूरु सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड, बेंगलुरु का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

वहीं, 2018 बैच के शशिधर कुरेरा को GESCOM के प्रबंध निदेशक पद से स्थानांतरित कर द हुत्ती गोल्ड माइंस कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

Join Our Whatsapp Group

जिला पंचायतों में भी बदलाव

Zila Panchayat CEO Transfer List 2026: 2019 बैच के आनंद प्रकाश मीणा कोडागु जिला पंचायत के CEO पद से स्थानांतरित होकर विजयपुरा जिला पंचायत के CEO बनाए गए हैं।

2020 बैच के ऋषि आनंद को विजयपुरा जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर शिवमोग्गा जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। वहीं, शिवमोग्गा जिला पंचायत के CEO रहे 2020 बैच के हेमंत एन को HESCOM का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

2023 बैच के दिनेश कुमार मीणा, जो कोल्लेगल उपखंड में सहायक आयुक्त थे, अब कोडागु जिला पंचायत के CEO होंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कृषि, राजस्व और ट्रेजरी विभाग में भी बदलाव

Zila Panchayat CEO Transfer List 2026: IAS अधिकारी डॉ. त्रिलोक चंद्र केवी को योजना विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है।

डॉ. राकेश कुमार के. को समाज कल्याण विभाग के आयुक्त पद से हटाकर उपमुख्यमंत्रियों का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें राजस्व आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

डॉ. अरुंधति चंद्रशेखर को पंचायत राज आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर ट्रेजरी विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, पाटिल येलागौड़ा शिवनगौड़ा को MSME निदेशक पद से स्थानांतरित कर ग्रामीण विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें पंचायत राज का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के किरदार की पहली तस्वीर सामने आई

नवितास सोलर की पांच साल में गुजरात, महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

फोनपे मर्चेंट नेटवर्क विस्तार के लिए 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारी नियुक्त करेगी

लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया