Sep 12, 2026 03:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Zomato New Fees: जोमैटो अब कैश ऑन डिलीवरी पर अधिक पैसा वसूल रहा है
  • कंपनी हर ऑर्डर पर 5 रुपये फीस अलग से ले रही है
Zomato cash on delivery

Zomato ने कैश ऑन डिलीवरी फीस बढ़ा दी है।

Zomato New Fees: इटरनल की मालिकाना हक वाली कंपनी जोमैटो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जोमैटो से खाना मंगाने वाले लोगों का खर्च बढ़ गया है। कंपनी अब कैश ऑन डिलीवरी पर 5 रुपये अतिरिक्त चार्ज करेगी। बता दें, कंपनी पहले से ही प्लेटफॉर्म फीस ले रही है। अब इस नए बदलाव की वजह से लोगों को अधिक पैसा देना होगा।

बिल में हो रहा है अलग से जिक्र

जोमैटो की बिल समरी में Pay on delivery Fee का जिक्र होगा। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार जब ग्राहक अपने ऑर्डर पर कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनता है तब उसे पैसा देना पड़ता है। बता दें, कुछ मामलों में यूजर्स से 7 रुपये से 20 रुपये तक लिए जा रहे हैं।

यह नई फीस जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस, रेस्टोरेंट्स पैकेजिंग चार्ज और जीएसटी के अतिरिक्त है। जोमैटो ने यह फैसला ऐसे समय में किया जब सेक्टर में पहले की तुलना में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। कुछ नए प्लेयर्स एंट्री कर रहे हैं। Rapido Ownly की तरफ धीरे-धीरे लोग आकर्षित हो रहे हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट अपने फूड डिलीवरी सर्विस को टेस्ट कर रहा है। इसके अलावा स्टार्टअप Swish ने भी पैसा जुटाया है। इन सबके अतिरिक्त स्विगी पहले से ही इस सेक्टर में मौजूद है।

5 रुपये से बड़ी कमाई

भले ही देखने में लगे की यह सिर्फ 5 रुपये की ही बढ़ोतरी है। लेकिन इससे कंपनी को रेवन्यू में अच्छा इजाफा होगा। जोमैटो को हर दिन 2.3 मिलियन से 2.5 मिलियन फूड ऑर्डर्स मिल रहे हैं। यानी हर दिन कंपनी को 1.15 करोड़ रुपये से 1.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पैसा मिल सकता है। वहीं, सालाना यह आंकड़ा 420 करोड़ से 456 करोड़ रुपये के करीब बैठता है।

जोमैटो के शेयरों की कैसी है हालात

शुक्रवार को बीएसई में जोमैटो के शेयर बीएसई में 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 323 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 44 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी इटरनल के शेयरों ने एक साल में 1.54 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। बता दें, दो साल में इटरनल के शेयरों का दाम 18 प्रतिशत और 3 साल में 218 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less